पितृपक्ष की सर्व पितृ अमावस्या के दिन इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो 21 सितंबर की रात से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह तक चलेगा।

खगोलविदों के मुताबिक, सूर्यग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक काल का कोई प्रभाव नहीं होगा।



यह सूर्यग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और दक्षिण प्रशांत महासागर के आस-पास के क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई समेत एशिया के अधिकांश देशों में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा। इसी तरह, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्सों से भी इसे नहीं देखा जा सकेगा।



































Be First to Comment