Press "Enter" to skip to content

जमाबंदी और परिमार्जन को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू, इस दिन तक मौका

राजस्व विभाग द्वारा जमाबंदी और परिमार्जन को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो 20 सितंबर तक चलेगा. इस महाअभियान का उद्देश्य राजस्व रिकॉर्ड को पूरी तरह से सटीक और त्रुटिहीन बनाना है.

सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है कि वे इस काम को समय सीमा के भीतर पूरा करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

राजस्व विभाग ने अपील की है कि जमाबंदी या जमीन के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है, तो वे इस अभियान के दौरान संबंधित कार्यालय में संपर्क करें और उसे दुरुस्त कराएं. इससे भविष्य में होने वाली कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों से बचा जा सकेगा.

राजस्व अधिकारियों को सभी लंबित और त्रुटिपूर्ण जमाबंदियों को ठीक करने का निर्देश दिया गया है. यह तय किया जाएगा कि सभी भू-स्वामियों के रिकॉर्ड सही हों.

ऑनलाइन डेटा में दर्ज त्रुटियों को सुधारने के लिए परिमार्जन की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. इसमें नामों, रकबे या अन्य विवरणों में हुई गलतियों को ठीक किया जाएगा ताकि डिजिटल रिकॉर्ड सही हो.वही, वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक देरी और परेशानी से बचाया जा सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *