Press "Enter" to skip to content

पटना से रात में ट्रेन चलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बुधवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सीमांचल और कोसी क्षेत्र की रेल सेवाओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में उन्होंने तीन प्रमुख मांगें रखीं –पूर्णिया से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, जल्द से जल्द वाशिंग पिट का निर्माण और पटना से पूर्णिया कोर्ट (वाया सहरसा-मधेपुरा) के लिए रात 11 बजे एक रात्रिकालीन ट्रेन का संचालन.

सांसद ने स्पष्ट कहा कि यह केवल एक परिवहन सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि सीमांचल के लाखों लोगों के जीवन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है. ज्ञापन में सांसद ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत पटना से सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया कोर्ट मार्ग परशाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक कोई भी ट्रेन संचालित नहीं होती है. इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

सांसद पप्पू यादव ने रेल मंत्री को बताया कि इस रूट पर प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में रात के समय ट्रेन न होने से लोगों को वैकल्पिक और महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से बोझिल है और कई बार असुरक्षित भी.

उन्होंने सहरसा से पटना के लिए रात्रिकालीन जनहित एक्सप्रेस उपलब्ध है, लेकिन पटना से सहरसा/मधेपुरा की वापसी के लिए कोई ट्रेन नहीं चलती. सुझाव के तौर पर उन्हें इसी ट्रेन को वापस रात्रि में पटना से रात्रि में चलाने की बात कहीं. सांसद ने मांग रखी कि पटना से पूर्णिया कोर्ट (वाया सहरसा-मधेपुरा) के लिए रात 11 बजे एक रात्रिकालीन ट्रेन चलाई जाए.

इस ट्रेन के शुरू होने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा.पप्पू यादव ने पूर्णिया से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत का भी आग्रह किया, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यात्रा अनुभव में बड़ा सुधार होगा. इसके अलावा, उन्होंने जल्द से जल्द वाशिंग पिट के निर्माण की मांग रखी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *