Press "Enter" to skip to content

मायके में महिला का उजड़ा सुहाग, लहू में सन गया सिंदूर

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में गंगा की सहायक वाया नदी का रौद्र रूप अब मौत का सबब बन रहा है. शनिवार को कष्टहारा घाट पर गढ़सिसई के युवक की डूबने से हुई मौत की सिसकियां फिंजा में ओझल भी नहीं हुई थी कि रविवार को मऊ धनेशपुर दक्षिण के बाया नदी अखाड़ा घाट पर डूबने से मौत का कोहराम विचलित कर गया. वहां ससुराल आये युवक की मौत नहाने के दौरान डूबने से हो गई.

दामाद की मौत पर पूरे गांव में मातमी कोहराम मच गया. सभी नियति को भला बुरा कोसने लगे. मृतक की पत्नी का हाल शब्दों में वयां करना बुद्धजनों को मुश्किल लग रहा था. चिग्घाड़ मारकर रोने विलखने वाली रह रह कर मूर्क्षित हो रही थी. चंद समय पहले मांग में भरा गया सिंदूर सर पटक-पटक कर रोने से लहू में बदल गया था.

बताया गया कि मऊ धनेशपुर दक्षिण वार्ड ग्यारह के स्व. भोला साह की बेटी अंजनी पति तेघरा नगर पंचायत निवासी स्व रामचंद्र साह के पुत्र संजय साह के साथ भाई को राखी बांधने मायका आई थी. जहां भाई राकेश कुमार सोनी को रक्षा सूत्र बांध उसके लंबी आयु की कामना की थी.

दूसरे ही दिन अंजनी का सुहाग उजड़ गया. रक्षा बंधन सम्पन्न होने के बाद वह पति के साथ ससुराल लौटने की तैयारी में थी. पति पास स्थित बाया नदी के अखाड़ा घाट पर स्नान करने गये थे. वहां गहरे पानी में डूबने से पति की मौत हो गयी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *