राजधानी पटना में लापरवाह BLO पर एक्शन लिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी, पटना ने चुनावी प्रक्रिया की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में फतुहा विधानसभा के चार और मोकामा विधानसभा के तीन ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

इस कार्रवाई का आधार बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्यों में लापरवाही बरतना, आदेशों का उल्लंघन करना और निर्वाचन कार्यों में अनियमितताएं पाई जाना बताया गया है.



जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत संवेदनशील हिस्सा है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्वाचन कार्यों में ईमानदारी, समयनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता आवश्यक है. दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके.



इस निलंबन के साथ-साथ जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का कड़ाई से निरीक्षण बढ़ा दिया है. मतदाता सूची के सही एवं अद्यतन रखरखाव के लिए आगामी कार्यवाहियों में भी इस तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी.


निलंबित बीएलओ:
फतुहा विधानसभा क्षेत्र:
श्रीमती ममता सिंह, शिक्षिका, उत्क्रमित महाविद्यालय शाहपुर, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 30
अनुपमा, प्राथमिक विद्यालय बोधाचक, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 86
आरती कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरजी, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 112
मिन्नी कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 173


मोकामा विधानसभा क्षेत्र से:
जितेंद्र कुमार चौधरी, शिक्षक सेवक, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक, मतदान केंद्र संख्या 178
अश्विनी कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक, मतदान केंद्र संख्या 178
राम रतन कुमार, शिक्षक, लक्ष्मी देवी मध्य विद्यालय बड्डूपुर, मोकामा, मतदान केंद्र संख्या 178


































Be First to Comment