Press "Enter" to skip to content

नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

कांटी थाना अंतर्गत रामनाथ धमौली पूर्वी के कलवारी घाट स्थित एनटीपीसी पंप हाउस के पास बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान कलवारी एनटीपीसी कॉलोनी निवासी बतहू मांझी के 50 वर्षीय पुत्र मंजय मांझी के रूप में हुई.

पूर्व मुखिया राजकिशोर सहनी ने मुखिया पवन देवी, अंचल और थाने को दी. लोगों ने बताया कि मंजय रोज की तरह नहाने गया था. पंप हाउस के पास नदी की धारा तेज होने के कारण वह डूबने लगा. उसे बचाने के लिए लोगों ने छलांग लगा दी़ तब तक वह नदी में डूब चुका था.

उसके बाद स्थानीय मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद मंजय के शव को नदी से निकाला. उसके बाद कांटी थाने के दारोगा विश्वनाथ सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय कर्मचारी परितोष मिश्रा ने भी घटनास्थल की जांच की.

दारोगा ने बताया मामले की छानबीन की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज कर कार्रवाई की जा रही है. विधायक सह पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी शव के पोस्टमार्टम के दौरान मुस्तैद रहे. साथ ही सीओ रिशिका को यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को आपदा अनुग्रह राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *