बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है. खासकर वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है. इस सीजन में ठनके की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है.

शनिवार को भी वज्रपात ने प्रदेश में कम से कम 4 लोगों की जान ले ली. गया में खेल रहे बच्चों पर ठनका गिर गया जिससे दो बालकों की मौत हो गयी. वहीं रोहतास में भी दो लोगों की जान गयी है.



गया के इमामगंज में विराज पंचायत के कनरगढ़ गांव अंतर्गत टोला बरवाडीह की यह घटना है. जब आठ साल का अखिलेश और 10 साल का देवबली अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही खेल रहा था.



अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली वहीं पर गिर गयी. ठनके की चपेट में आकर दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए. दोनों आपस में चचेरे भाई थे. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस लेकर गयी.































Be First to Comment