बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में सरायरंजन प्रखंड के लगमा गांव में काली मंदिर एवं उनकी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. इसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया.

कथावाचक माध्वाचार्य महाराज के द्वारा कथा का शुभारंभ किया गया. कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सोलहों कला से पूर्ण है. जबकि भगवान श्रीराम 12 हीं कला से पूर्ण है.



कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा को सुनने से मन, तन की सुखद अनुभूति होती है. इसलिए कहीं भी कथा हो उसे अवश्य सुनें.



भागवत कथा सुनने के लिए श्रोता श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भागवत कथा से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. लोग पूरी श्रद्धा के साथ भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं.


































Be First to Comment