Press "Enter" to skip to content

21 राजस्व कर्मी निलंबित, डीएम के फैसले से मचा हड़कंप

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सरकारी कार्य को ठप कर हड़ताल करने वाले राजस्व कर्मियों में से 21 के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। डीएम रिची पांडेय के सख्त रूख से जिले के अन्य राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

यह पहली बार है कि डीएम पांडेय ने अपने अब तक के कार्यकाल में इतनी बड़ी संख्या में कर्मियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की है। इन 21 राजस्व कर्मियों को निलंबित किया गया है। डीएम ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का भी आदेश दिया है।

डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि सात मई 25 से राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल है। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने को सभी सीओ को निर्देशित किया गया था।

सीओ ने डीएम से अंचल अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिसके आलोक में डीएम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *