Press "Enter" to skip to content

भोजन में फिर बदलाव, नया आदेश जारी

बच्चों के भोजन में फिर से अंडा शामिल करने का आदेश दिया गया है। बच्चों को हर शुक्रवार को उबला हुआ अंडा दिया जाएगा।

बर्ड फ्लू की वजह शिक्षा विभाग ने 11 मार्च को एहतियात बरतने के साथ सभी स्कूलों में मिड-डे मील के भोजन में बच्चों को अंडा देने पर रोक लगा दी थी। अंडे की जगह मौसमी फल देने को कहा गया था।

अब अंडे के उपयोग पर लगी रोक को हटा लिया गया है। डीपीओ को पत्र जारी करते हुए कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार से परामर्श प्राप्त हुआ है कि, अंडे को अच्छे से साफ कर और उबाल कर दिया जाएगा, जो बच्चों के लिए सुरक्षित रहेगा।

इसके बाद अब हर शुक्रवार को बच्चों को अंडे दिए जाएंगे। अंडे में कई तरह के विटामिन्स होते हैं। इसी कारण चिकित्सक भी इसके उपयोग की बात कहते हैं।

बताया जा रहा कि अंडे के उपयोग से शरीर में विटामिन बी- 12, विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन बी- 5 की कमी की पूर्ति होती है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *