तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू अपनी शादी को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। झील मेहता ने तीन महीने पहले धूमधाम से शादी रचाई थी, तो अब वह एक बार फिर से दुल्हन बन गईं। जहां सादे- सिंपल से लुक में भी दुल्हनिया अपनी छाप छोड़ गईं। तारक मेहता’ की सोनू 3 महीने बाद फिर बनी दुल्हन। इस बार लाल जोड़े की बजाए सिंपल-सी साड़ी में झील लगीं खूबसूरत।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू यानी झील मेहता तो आपको याद ही होंगी। 28 दिसंबर को हसीना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अब शादी के 3 महीने पूरे होने से पहले ही वह एक बार फिर से दुल्हन बन गई हैं। दरअसल, झील और आदित्य ने 17 फरवरी को अपनी शादी को रजिस्टर कराकर ऑफिशियल कर दिया है। जहां दोनों दूल्हा- दुल्हन की तरह सजकर पहुंचे, तो झील का साड़ी में अंदाज काफी खूबसूरत लगा।





Be First to Comment