Press "Enter" to skip to content

जानिए कब होगा होलिका दहन


होलिका दहन के लिए तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। इस बार, होलिका दहन पर भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं करना चाहिए।


इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इस दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा। इसलिए इस अवधि में होली पूजन से बचें। शास्त्रों के अनुसार, राहुकाल में पूजन करना अशुभ माना गया है। इसलिए, होली पूजन का समय सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

13 मार्च को होलिका दहन वाले दिन होलिका दहन के लिए केवल 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा। क्योंकि रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा व्याप्त रहेगी, इसलिए इससे पहले होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। होलिका दहन मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के दिन छोटी होली होती है।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *