Press "Enter" to skip to content

लव मैरिज के तीन महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, हत्या का आरोप

जहानाबाद जिले के पारसबीघा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोप है कि होली के समय प्रेम विवाह करने वाली युवती की तीन महीने के भीतर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई.

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पति अस्पताल पहुंचाने के बाद फरार बताया जा रहा है.

बाजितपुर गांव निवासी श्रवण कुमार छोटी काको की रहने वाली रूप कुमारी से प्रेम करता था. होली के दौरान श्रवण रूपा के गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी थी.

बताया जा रहा है कि रूपा के पिता का एक साल पहले निधन हो चुका था और उसकी विधवा मां ही उसका सहारा थी. ग्रामीणों के अनुसार श्रवण अक्सर रूपा से मिलने उसके गांव आता-जाता था, जिसे लेकर गांव में चर्चा होती रहती थी।

बाद में गांव वालों की सहमति से दोनों की शादी कराई गई. मृतका की मां ने दामाद को जीवनयापन के लिए दो कट्ठा जमीन भी दी थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *