Press "Enter" to skip to content

लीचीया लाले लाल गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण

सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मलंग स्थान पर शनिवार को लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान, अनहद शुभ सृजन संवाद मीठा मुस्कुराने के मधुर अभियान के तहत लीची गीत संग्रह लीचीया लाले लाल का लोकार्पण अभियान के संयोजक पर्यावरणविद सुरेश कुमार गुप्ता जी के हाथों किया गया.

सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लीचीपुरम में लीची की विकास, मिठास और मीठी मुस्कान दुनियां में मशहूर हैं कभी अपनी प्राकृतिक मिठास, खुशबू और सांस्कृतिक पहचान से पूरे विश्व में प्रसिद्ध लीचीपुरम आज संकट के दौर से गुजर रहा है.

जिस लीची ने मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों को “मीठी मुस्कान” की पहचान दी, वही आज अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान मानता है कि यह केवल एक फल का संकट नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, लोकजीवन, अर्थव्यवस्था और प्रकृति के संतुलन पर आया संकट है।

ऐसे समय में अभियान द्वारा एक नई सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत की गई, जिसमें लीची फल तोड़ने से पहले प्रकृति देवी-देवताओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया गया तथा लोक कला, लोक गायन और वादन, कठपुतली नृत्य के साथ लीची फल के स्वागत, किसानों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक जागरण, लीचीपुरम की पहचान को पुनः जीवंत करने के लिए सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन एवं कठपुतली कलाकार सुनील कुमार द्वारा लीची गीत संग्रह के रुप में लीचीया लाले लाल पुस्तक समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत को लिच्छीपुरम संस्कृति से जोड़ने का यह एक विनम्र प्रयास है।
प्रकृति प्रेम की इस परंपरा को लोक कला एवं संस्कृति के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए लोक कलाकारों के प्रति आभार, जिन्होंने इस सांस्कृतिक अभियान में अपना समय, सहयोग और समर्पण दिया।

लीचीया लाले लाल लीची गीत संग्रह पुस्तक के लिए
बिहार बाल भवन किलकारी की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी,पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन,शांति सेना के राष्ट्रीय संयोजक सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत,शांति सेना मुजफ्फरपुर के संयोजक सोनू सरकार ने सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के सचिव कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को बधाई एवं शुभकामनायें दी.

लीचीया लाले लाल लीची गीत संग्रह पुस्तक देकर बिहार बाल भवन के छात्र कर्ण कुमार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मलोक गायिका अनिता कुमारी, लोक कलाकार आदित्य सुमन मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *