हाजीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से कार्य कर रहे स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2021 से ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ चलाया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. डीएम ने छात्राओं से 18 वर्ष की आयु से पहले किसी भी स्थिति में विवाह नहीं करने की अपील की. बच्चियों का आत्मनिर्भर और शिक्षित होना बेहद जरूरी है.



हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा.


उन्होंने कहा कि वैशाली जिले में कई सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं और आने वाले समय में वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा.


















Be First to Comment