Press "Enter" to skip to content

घरों तक पहुंचने के बजाय खेत-खलिहानों में बह रहा नल का जल

वैशाली में महुआ नगर परिषद क्षेत्र में विभागीय लापरवाही के कारण ‘नल-जल योजना’ का पानी घरों तक पहुंचने के बजाय खेत-खलिहानों में बह रहा है. इससे स्थानीय उपभोक्ताओं को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन कई जगहों पर खराब हो चुकी है. कई स्थानों पर नलके खराब हैं और पाइप कटे-फटे पड़े हैं, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है.

विशेष रूप से पत्रकार चौक पर दो नल लगे होने के बावजूद दोनों के टोटी खराब हैं. जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार बहकर खेतों में चला जाता है. इसी तरह दशरथ चौक, सदापुर महुआ पूर्वी, विष्णु चौक सहित कई इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है.

गर्मी और उमस भरे मौसम में पेयजल संकट के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. पत्रकार चौक निवासी सिपाही शर्मा, रामबाबू यादव, संजय सिंह, राकेश कुशवाहा, अविनाश कुमार और अरुण यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि खराब नल और पाइपलाइन की सूचना कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को दी गई. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

लोगों का कहना है कि पेयजल की किल्लत के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य कराया जाता तो पानी की बर्बादी रो की जा सकती थी और लोगों को राहत मिलती.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *