Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण अध्यक्ष पद से दे दिया त्यागपत्र

बेगूसराय स्थित संत पॉल स्कूल में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) का सफल आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे.

सभा की अध्यक्षता बेगूसराय जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मनोज कुमार शर्मा ने किया. इस अवसर पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन ने सभा को संबोधित किया. साथ ही अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी मंचासीन रहे.

आम सभा में पूर्व अध्यक्ष प्रसनजीत मेहता द्वारा अपने स्वास्थ्य एवं बढ़ती आयु के कारण बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी साझा की गई. सभा में सर्वसम्मति से उनके त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से विमुक्त किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया.

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

बैठक में बिहार में फुटबॉल को नई गति प्रदान करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास को मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा बिहार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FootballMore posts in Football »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *