Press "Enter" to skip to content

बारिश होने की संभावना के बीच तल्ख तेवर दिखा रही धूप, करवट बदल सकता है मौसम

सुबह तक बादलों से घिरे आसमान में धूप निकल आया है और तेवर भी तल्ख दिख रहे हैं. फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून का मिजाज बताते हैं.

कड़क धूप के बीच मौसम अचानक अपने तेवर बदल सकता है और कुछ घंटों में ही स्थिति बदल सकती है.मौसम विज्ञानियों की मानें तो धूप जरूर निकल आयी है पर बादलों की गतिविधियां जारी हैं.

यही वजह है कि आईएमडी ने न केवल अगाह किया है बल्कि सतर्क रहने की अपील भी की है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में भी इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में गरज चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना भी बतायी गई है. आईएमडी की मानें तो कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं जबकि हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है.

बदलते मौसम को लेकर अगाह करते हुए आईएमडी ने अपील की है कि आसमान में यदि गर्जन सुनाई दे तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं मौसम विभाग ने आम लोगों से खुले में नहीं निकलने की अपील की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *