बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने इन घरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस बड़ी घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पीड़ित परिवार के बयान पर स्थानीय थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, 24 जून की रात नुआंव गांव निवासी संजय कुमार सिंह, सतीश प्रसाद सिंह और अजित कुमार सिंह के घरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।













Be First to Comment