Press "Enter" to skip to content

पुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार के मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक वाहन के अंदर कुछ पुलिसकर्मी आपस में रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद वीडियो मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार तक पहुंचा। एसपी के निर्देश पर झंझारपुर एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराई गई।

जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित एएसआई सोनल कुमारी, सिपाही गौतम कुमार और महिला सिपाही सौंदर्या राय के रूप में हुई।

प्राथमिक जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *