बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक बड़ी कार्रवाई हुई है. जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. निगरानी विभाग की टीम ने मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पेशकार एक जमीन संबंधित कोर्ट केस में मदद करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की गई. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई.

निगरानी विभाग ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इस पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था, ताकि आरोपी को भनक न लग सके.



इस गिरफ्तारी के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सरकारी दफ्तर के भीतर इस तरह की कार्रवाई ने न सिर्फ कर्मचारियों को चौंका दिया, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.



















Be First to Comment