Press "Enter" to skip to content

पुराने दोस्त ने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया

बिहार के खगड़िया जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां एक शख्स को उसके पुराने दोस्त ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उसकी पूर्व पत्नी से प्रेम विवाह किया था।

यह वारदात खगड़िया जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बॉबी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बॉबी के पुराने दोस्त ने अपने भाइयों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि बॉबी ने उसकी पूर्व पत्नी से प्रेम विवाह किया था।

बॉबी कुमार दिल्ली में रहकर काम करता था और हाल ही में अपने पिता की बरसी में शामिल होने गांव आया था। बुधवार को वह किसी काम से मड़ैया बाजार के लिए घर से निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोलियां लगने के कारण बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, आरोपी राजा कुमार की शादी 6 साल पहले फूल कुमारी से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिसके बाद वे अलग हो गए। इसी बीच बॉबी और फूल कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 4 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। राजा इस शादी से गुस्से में था और लगातार बॉबी को जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *