Press "Enter" to skip to content

गिड़गिड़ाती रही गर्भवती महिला, लेकिन जेठ का नहीं पसीजा दिल

बिहार के नवादा नगर थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 8 माह की गर्भवती महिला से उसके जेठ ने जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना उस वक्त की है जब महिला के पति दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे और वह घर पर अपने ससुर और 3 साल के बेटे के साथ थी।

पीड़िता के अनुसार, रात करीब 1 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी जेठ ने उसका मुंह दबा लिया और उसे घसीटते हुए घर से 50 मीटर दूर सुनसान खेत में ले गया। पीड़िता ने बताया, “मैंने बहुत मिन्नतें कीं, अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का वास्ता दिया, लेकिन उसे दया नहीं आई। शरीर कमजोर और पेट भारी होने के कारण मैं खुद को बचा नहीं सकी।”

महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी को दांतों से काटा और शरीर पर कई जगह नोंचा, लेकिन आरोपी की दरिंदगी जारी रही। वारदात के बाद आरोपी उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गया। सुबह में ससुर ने उसे खेत में बदहवास हालत में पाया।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं और वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है। घटना के बाद पीड़िता के पति दिल्ली से गांव पहुंचे और पंचायत बुलाई गई। हालांकि, पंचायत में आरोपी अपने अपराध से मुकरता रहा और कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। अंततः न्याय न मिलता देख पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *