बिहार सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने सात अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने लिखित परीक्षा में अपनी जगह दूसरे व्यक्तियों को बैठाकर परीक्षा दिलवाई।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभ्यर्थियों में रणबीर कुमार (लखीसराय), राजेश कुमार (सारण-छपरा), आलोक कुमार (अरवल), अमित कुमार (औरंगाबाद), रितेश सिंह (गाजीपुर), रंजन कुमार (जमुई) और गौतम कुमार (लखीसराय) शामिल हैं।



लिखित परीक्षा में सॉल्वर, फिजिकल में खुद पहुंचे
प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा के दौरान कथित तौर पर सॉल्वर की मदद ली।



लिखित परीक्षा में सफल घोषित होने के बाद ये उम्मीदवार स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। यहीं से गड़बड़ी का पता चला।



















Be First to Comment