प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए परिसर में कार्य करेगा। नए परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थानांतरित हो चुके हैं।

इसके साथ ही देश का प्रमुख प्रशासनिक केंद्र अब ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा। दारा शिकोह रोड स्थित ‘सेवा तीर्थ’ परिसर लगभग 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया गया है।



इस अत्याधुनिक परियोजना पर करीब ₹1,189 करोड़ की लागत अनुमानित है। यह नया प्रशासनिक परिसर अलग-अलग स्थानों पर संचालित होने वाले प्रमुख सरकारी दफ्तरों को एक ही छत के नीचे लाने की सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि समन्वय बेहतर हो और कामकाज में तेजी आए।



‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय को एकीकृत रूप से स्थापित किया गया है।

















Be First to Comment