Press "Enter" to skip to content

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना बेऊर जेल किया गया शिफ्ट

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले उन्हें आंख में दर्द की शिकायत मिली थी.

जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके कारण उन्हें भागलपुर जेल से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. फिलहाल, मुन्ना शुक्ला का इलाज पटना के IGIMS में कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले ही उन्हें आंख में दर्द की शिकायत हुई थी. उस वक्त भागलपुर में ही उनका इलाज कराया जा रहा था.

इसके बाद भागलपुर में डॉक्टरों ने पटना जाकर इलाज करवाने की सलाह दी. जेल सुपरिटेंडेंट की माने तो, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना में परेशानी होने लगी थी. जिसके बाद स्थिति को गंभीर होता देख, उन्हें पटना बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया. अब कहा जा रहा है कि मुन्ना शुक्ला का इलाज जारी है. उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है. जेल प्रशासन और डॉक्टर की तरफ से लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही मुन्ना शुक्ला को लालगंज जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था. मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर बताया गया था कि वे जेल से ही फोन पर कुछ लोगों से बात कर रहे हैं. जिसके कारण कहीं ना कहीं चुनाव प्रभावित हो सकता है.

इस वजह से उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. लेकिन, उस वक्त बाहुबली नेता की बेटी शिवानी शुक्ला ने बिहार सरकार पर साजिशों के तहत उनके पिता के शिफ्ट किये जाने का आरोप लगाया था.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *