Press "Enter" to skip to content

पंचायत स्तर पर नियमित धान क्रय केंद्र खोलने में विफल साबित हो रहा प्रशासन

बिथान. बिहार राज्य किसान सभा बिथान अंचल किसान काउंसिल की बैठक रामसिंहासन राय की अध्यक्षता में हुई. जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह पर्यवेक्षक थे. जिला मंत्री ने रासायनिक खाद की बढ़ती कालाबाजारी पर गहरी चिंता व्यक्त की.

कहा कि जिला प्रशासन के आश्वासन के बावजूद पंचायत स्तर पर नियमित धान क्रय केंद्र खोलने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है. इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि जिला किसान कौंसिल की ओर से 15 और 16 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष दो दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया जायेगा.

इसके सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विस्तृत योजना तैयार की गई. किसान सभा की संगठित शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से सदस्यता वर्ष 2025-26 में चालीस हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

इसी क्रम में दिसंबर माह के भीतर पंचायत सम्मेलन व 15 जनवरी तक अंचल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आगामी 7 और 8 फरवरी को किसान सभा का 12वां जिला सम्मेलन विभूतिपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।

बैठक में अंचल सचिव रामलखन महतो, रामसिंहासन यादव, रामनारायण वियोगी, कमलनारायण यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *