Press "Enter" to skip to content

बिना बच्चे के अस्पताल से घर लौट आई प्रसूता तो पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पारू थाना क्षेत्र के एक गांव से नवजात को कथित रूप से बेचने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक प्रसूता महिला और एक आशा कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गांव की एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता के साथ पारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. पांच दिसंबर 2025 की सुबह उसे प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की देखरेख में पुत्र का जन्म हुआ. कुछ घंटे बाद जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई.

आरोप है कि इसके बाद निजी नर्सिंग होम के आसपास किसी निसंतान दंपती को नवजात सौंप दिया गया और इस लेन-देन में लगभग एक लाख साठ हजार रुपये की बात सामने आ रही है. महिला के अनुसार उसे कुछ राशि प्राप्त हुई है, जबकि बाकी रकम अभी नहीं मिली है. नवजात किसे सौंपा गया, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

बताया जा रहा है कि जब महिला बिना बच्चे के घर लौटी, तो आसपास के लोगों को शक हुआ. पूछताछ के दौरान पड़ोसियों को पूरे मामले की जानकारी हुई और इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तत्काल गांव पहुंची और संबंधित महिला तथा आशा कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है.

स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन का कहना है कि जच्चा-बच्चा को सुरक्षित छुट्टी दी गई थी और उसके बाद की घटनाओं की जानकारी उनके पास नहीं है. थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नवजात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं. वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से बच्चे को वापस दिलाने के नाम पर अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *