बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकाल की 10वीं शपथ ली। नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं नीतीश कैबिनेट में इकलौते मुस्लिम मंत्री जमा खान को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, मदन सहनी भी शामिल हैं। नितिन नवीन,राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन सुनील कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है।



















Be First to Comment