Press "Enter" to skip to content

बिहार में कोहरा छाया तो एनएच पर भयानक हादसे में युवक की चली गई जान

बिहार के मुंगेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-80 पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई। वहीं इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास की है।

मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार के रुप में हुई है। वहीं घायलों में राहुल कुमार के दो दोस्त नवनीत और ऋतुराज शामिल है। मंगलवार देर रात 1 बजे के करीब राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था। रात में कोहरे की वजह से विजीबिलटी कम थी जिस कारण सामने से आ रही एक पिकअप वैन के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल के दोनों दोस्त नवनीत और ऋतुराज बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *