मोरवा : एक दशक बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के तीन पुलों का निर्माण कार्य अधूरा है. प्रखंड क्षेत्र के राजवाड़ा चकपहाड़ और गुनाई बसही में बना पुल लोगों के लिए अभी चालू नहीं हो सका है. बताया जाता है कि एक प्रतिनिधि के द्वारा इसे बनाया गया तो दूसरे प्रतिनिधि के द्वारा इसे चालू करने का भरोसा दिया गया. अब जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर क्यों नहीं चालू हुआ इतने दिन में पुल और कब होगा. इस पर आवागमन चालू लेकिन समस्या ऐसी है कि कोई भी जनप्रतिनिधि इसका जवाब देने में अपने आप को सक्षम नहीं पा रहे हैं.

पुलों के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि समस्तीपुर और वैशाली जिले का सीधा कनेक्टिविटी होगा और तेजी से क्षेत्र का विकास होगा. लोगों को पगडंडी से निजात मिलेगा और बड़ी गाड़ियां पंचायत तक पहुंचेगी जिससे की पंचायत का विकास तेजी से होगा लेकिन ऐसा सपना पूरा नहीं हुआ और 10 साल बीत गए लेकिन अब तक तीनों पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद आवागमन चालू नहीं हुआ. विदित हो कि करीब पांच करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ था.

बताया जाता है कि पुल के निर्माण का पूरा होने के बाद अप्रोच पथ के लिए लगातार पहल किए जाने की बात बताई जा रही है लेकिन न जाने मामला किस पेंच में फंसा है. प्रशासन के लोग इस तरफ क्यों उदासीन बने हुए हैं. अब जब चुनाव सिर पर है तो जनता जनप्रतिनिधियों और अधिकारी से सवाल पूछ रही है कि आखिर क्यों नहीं इतने दिन में पुल चालू हुआ जबकि आवंटित राशि खर्च होने के बाद पुल के निर्माण के पूरा होने के लिए एप्रोच पथ जरूरी था.




























Be First to Comment