Press "Enter" to skip to content

छठ घाट पर नहीं चलेंगे निजी नाव, प्रशासन की ओर से परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध

दलसिंहसराय : छठ महापर्व को लेकर एसडीओ किशन कुमार व ईओ अभिसार कुमार ने बलान नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

अधिकारियों ने सीढ़ी घाट, पुल घाट, गोला घाट, आईबी घाट और ढेपुरा घाट सहित कई स्थानों का जायजा लिया. नदी में जलस्तर बढ़ने और तट पर दलदल की स्थिति बनने के कारण कई घाटों की स्थिति असुरक्षित पायी गई.

एसडीओ ने निर्देश दिया कि प्रतिबंधित घाटों पर बैरिकेडिंग कर लाल झंडा लगाया जाये ताकि कोई व्रती गलती से उन क्षेत्रों में न जाए. उन्होंने बताया कि प्रतिबन्धित घाटो पर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही व्रती अर्घ्य अर्पित करेंगे.

तटबंध से घाट तक की सड़कों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया. एसडीओ ने ईओ को घाटों पर गोताखोरों व महाजाल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया.

अर्घ्य के अवसर पर निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. निरीक्षण के क्रम में नप के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *