Press "Enter" to skip to content

नल-जल से जलापूर्ति नहीं किये जाने के विरोध में मुख्य सड़क को जाम कर की नारेबाजी

बेनीपुर. माधोपुर पंचायत के वार्ड चार के लोगों ने नल-जल से जलापूर्ति नहीं किये जाने के विरोध में दरभंगा-बेनीपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने स्थानीय प्रशासन व पीएचइडी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.

घंटों सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा सदल-बल जाम स्थल पर पहुंचे. पीएचइडी से सम्पर्क स्थापित कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कर दिये जाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ.

स्थानीय लोग इसके लिए वार्ड में नल-जल संचालक को दोषी करार दे रहे थे. लोगों का कहना था कि संचालक की मनमानी के कारण लोगों को ससमय पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है.

इस संबंध में पूछने पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने नल-जल का स्टार्टर व मोटर जल जाने के कारण जलापूर्ति बंद है. पीएचइडी को तत्काल जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *