Press "Enter" to skip to content

बस का इंतजार कर रहे उप- चालक को कुचलने के बाद गाड़ी छोड़ कर भाग निकला चालक

बिहार में सारण जिला मुख्यालय में बुधवार को भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित चौक पर बस का इंतजार कर रहे एक उप-चालक को दूसरे बस के चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंटर टोला गांव निवासी स्व. भरत राय का पुत्र कृष्णा राय (55) सुबह में भगवान बाजार चौक पर खड़ा होकर अपने बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सीवान की तरफ से आ रहे बस के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस बस को जब्त कर थाना ले आयी है। पुलिस बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के संबंध में सूचना प्राप्त करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *