समस्तीपुर : जिला वकील संघ का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मतदान के बाद शाम छह बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी. जिला वकील संघ के चुनाव में 1075 अधिवक्ता मतदाताओं में से 928 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

मतदान को लेकर वकील संघ भवन में मतदान केन्द्र में वोटिंग कंपार्टमेंट बनाये गये थे. वोटिंग कंपार्टमेंट में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित था. मतदान करने जाने वाले अधिवक्ताओं का मोबाइल फोन जमा करा लिया जाता था. मतदान के निर्धारित समय से पहले से ही अधिवक्ता मतदान के लिये पंक्तिबद्ध हो गये थे.



पंक्ति में खड़े अधिवक्ता वोटरों को प्रत्याशी अपना पंपलेट देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे. सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. विदित हो कि जिला वकील संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.



महासचिव पद के लिये 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. संयुक्त सचिव पद के लिये दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सहायक सचिव पद के लिये नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कोषाध्यक्ष पद के लिये चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, अंकेक्षण पद के लिये दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.




वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान के बाद सभी के भाग्य का पिटारा खुल चुका है. देर रात तक परिणाम के घोषणा की संभावना जतायी जा रही है.


































Be First to Comment