समस्तीपुर में उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव गुरुवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. अपराधियों ने आपराधिक मामलों में शामिल रहे विक्रम गिरी को घर के पास ही निशाना बनाते हुए करीब 10-12 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.मृतक विक्रम गिरी माधोपुर का रहने वाला था और दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था. वह नेपाली चौधरी हत्याकांड में आरोपी था और उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज थे.



परिवार का कहना है कि गांव के मुखिया मनोरंजन ने कुछ दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी.मृतक के चाचा ने दावा किया कि मुखिया मनोरंजन ही हत्या का मुख्य आरोपी है.



उन्होंने बताया कि मुखिया को इस बात की नाराजगी थी कि विक्रम इलाके में अपना दबदबा बढ़ा रहा है. परिजनों ने मुखिया और उसके सहयोगियों पर पुरानी दुश्मनी के तहत हत्या करवाने का आरोप लगाया है.




















Be First to Comment