Press "Enter" to skip to content

बिहार में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए 4.47 एकड़ जमीन पर जल्द शुरू होगा निर्माण

भागलपुर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड अब गोराडीह अंचल के अगरपुर में बनाया जाएगा. बस स्टैंड बनाने के लिए 4.47 एकड़ जमीन तय की गई है और लगभग 66 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है. बाढ़ का पानी घटने के बाद निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

बस स्टैंड तैयार होने के बाद यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी और आसपास के बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी. यह परियोजना भागलपुर के विकास में अहम कदम मानी जा रही है.

भागलपुर में नया अंतरराज्यीय बस स्टैंड अब शहर से दूर गोराडीह अंचल के अगरपुर में बनाया जाएगा. इसके लिए 4.47 एकड़ जमीन तय की गई है और नगर विकास विभाग को जमीन अर्जन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलते है इसका काम तेजी से शुरू किया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार यह जगह 4 लेन सड़क से सटी हुई है, इसलिए यातायात में कोई दिक्कत नहीं होगी. यह बस स्टैंड बन जाने के बाद लोगों के लिए यहां से कई जगहों की यात्रा करनी आसान हो जाएगी. साथ ही इससे शहर की रौनक भी बढ़ेगी. इस परियोजना के लिए कुल 66 लाख 36 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं. इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने की तैयारी है.

भागलपुर में इस अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनने से यहां के बाजार को बड़ा फायदा होगा. सिल्क, जर्दालु, कतरनी चावल, मनराजी लीची, केला और सब्जियां बड़ी आसानी से दूसरे राज्यों तक पहुंच पाएंगी. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. अभी तक सब्जियां सिर्फ स्थानीय बाजार तक ही सीमित थीं, लेकिन बस सेवा शुरू होने के बाद यह बाहर भी भेजी जा सकेंगी. इसके साथ ही मेडिकल सुविधाएं और यात्रा भी पहले से आसान हो जाएगी.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *