बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक ट्रक ने बाइक सवार को हल्की टक्कर मार दी.

दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते जमकर मारपीट में तब्दील हो गयी. सड़क पर ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाए.





जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया.

























Be First to Comment