Press "Enter" to skip to content

बहकावे में आकर लोग अक्सर गलत जगह कर देते हैं वोट

बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शनिवार को महादलित सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार मंडल व महेंद्र मांझी तथा संचालन सुरेश मांझी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए डॉ सुमन ने कहा कि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में महादलित समाज की सबसे बड़ी आबादी है, लेकिन डर या बहकावे में आकर लोग अक्सर गलत जगह वोट कर देते हैं.

उन्होंने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं. हमें एकजुट होकर अपनी पार्टी को मजबूत करना है और आने वाले चुनाव में सही निर्णय लेना है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सिगबतुल्लाह खान उर्फ टूटू खान समेत कई नेताओं ने भी विचार रखे.

सम्मेलन के बाद डॉ. सुमन रोशनगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की असामयिक मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *