सहरसा जिले के बिहरा थाना बेला गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक का नाम बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड 08 निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है. वह आरएम कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था.

जानकारी के अनुसार सुधीर अपनी बाइक से अपनी बहन की ससुराल जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.



टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी बाइक पर सवार लोग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए. जबकि सुधीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.



स्थानीय लोगों ने उसे पंचगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सुधीर को एक घंटे तक रोके रखा गया और समुचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई.




इसके बाद पीड़ित परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन से अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.






















Be First to Comment