Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए मांगने के कारण कर दी गई हत्या

विभूतिपुर : रोसड़ा के देवनारायण सहनी उर्फ देवू की हत्या उधारी के पैसे मांगने के कारण हुई थी. घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे. इसमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक फरार बताया गया है. घटना में प्रयुक्त चाकू, ईंट व बाइक बरामद कर पुलिस ने जब्त कर लिया है.

स्थानीय थाना परिसर में गरोसड़ा के एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने  बताया कि 10 अगस्त की सुबह सोनवार चक में पुलिस ने एक। शव बरामद किया था. जिसकी पहचान गांधी चौक रोसड़ा निवासी देवू सहनी के रूप में हुई थी. इस मामले अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई. जिसमें प्रभारी थानाध्यक्ष अरशद इमाम अंसारी, अनि विशाल प्रताप सिंह, रोहित कुमार, नीतू कुमारी शामिल थे. टीम ने मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर इस कांड का उद्भेदन किया.

पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. जिसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस गिरफ्त में आया अपराधी थाना क्षेत्र के महथी निवासी सौरभ वत्स एवं आयुष कुमार बताये गये हैं. एसडीपीओ ने घटना का कारण रुपए का लेनदेन बताया है.

पुलिस सूत्रों की माने तो देवू ने 8 अगस्त को इन लोगों से बकाया का रुपया मांगा था. बकाया रकम एक लाख के करीब बताया गया है. तगादा से परेशान तीनों युवक ने हत्या की साजिश रची. घटना की रात्रि उसे अपने घर बुलाया. रास्ते में चाकू गोदकर एवं पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *