Press "Enter" to skip to content

बाइक अनियंत्रित होने पर सड़क पर गिरी बच्ची को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया

सुलतानगंज-देवघर मार्ग पर बाथ थाना क्षेत्र के असरगंज बस स्टैंड के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.

बताया जा रहा है कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंझली गांव निवासी नीतिश ठाकुर की पुत्री परी कुमारी अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर दरियापुर वन गंगटा मोड़ मुंगेर जा रही थी. रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने पर बच्ची सड़क पर गिर गई.

इस दौरान तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका अपने मां व बहन के साथ मौसेरा भाई अनीश कुमार के साथ बाइक से ननिहाल जा रही थी. घटना की सूचना पर बीडीओ संजीव कुमार व बाथ थानाध्यक्ष केके झा घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे.

परिजन सड़क पर शव रख ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ कर बाथ थाना को सुपुर्द कर दिया. वहीं चालक फरार है. बीडीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिये जाने व कबीर अंत्येष्टि, पारिवारिक लाभ,आपदा से मिलने वाली सहायता राशि, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का आश्वासन दिए जाने पर साढ़े बारह बजे से लगा जाम ढाई बजे हटाया गया.

बाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं ट्रक एवं खलासी को कब्जे में लेकर थाना आई. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि दी जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *