बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर प्रखंड की रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के दिवंगत पूर्व मुखिया हरिवंश सिंह उर्फ भूटान नरेश की अंतिम यात्रा निकाली गई. इसमें पंचायत सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए.

पूर्व मुखिया के पार्थिव शरीर को सजेधजे वाहन में रखकर लोगों के दर्शनार्थ पूरे पंचायत में भ्रमण कराया गया. वहां लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी.



गंगा के सुल्तानपुर घाट पर धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक उनकी अंत्येष्टि की गई. इसमें शामिल लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.



मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह, मुखिया प्रिंस सिंह, पिंकू सिंह, केतन सिंह, कामो सिंह, राज कुमार सिंह, रवीश कुमार सिंह, सोनू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे.





















Be First to Comment