बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बोचहां थाने की पुलिस ने बुधवार को लूट के सामान के साथ एक अपराधी को उसके मझौली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे बोचहां थाना लाकर पूछताछ की गयी.

फिर उसे गायघाट थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के मझौली के रोहित कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से लूट का मोबाइल व लैपटॉप बरामद हुआ है.



थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात गायघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लैपटॉप, मोबाइल व रुपये की लूट हुई थी. इसके बाद अपराधी बोचहां थाना क्षेत्र में भागे थे.



बुधवार को लूट के सामान के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद गायघाट थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया.
















Be First to Comment