Press "Enter" to skip to content

सड़क पर हुए हादसे में वार्ड सदस्य के पति की मौत

बिहार राज्य के पूर्णिया जिले में धमदाहा थाना क्षेत्र के लोहिया चौक से गरैल जाने वाली सड़क पर हिरणकोल नगर के समीप गुरुवार की रात हादसा हो गया.

हादसे में धमदाहा प्रखण्ड क्षेत्र के राजघाट गरेल पंचायत के वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य के पति व राजघाट गरैल के निवासी प्रमोद यादव (48 ) पिता मोहिलाल यादव की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मीरगंज से अपने घर लौट रहे प्रमोद यादव को रात लगभग 11:00 बजे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. वहीं परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है . मृतक के दो छोटे छोटे बच्चें हैं .ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद यादव मिलनसार व्यक्ति थे. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि में एक्सीडेंटल मामला प्रतीत होता है. बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है .मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *