Press "Enter" to skip to content

पारंपरिक हथियारों से अपनी कला का किया प्रदर्शन

बिहार राज्य में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाल कर मुहर्रम मनाया. घाट नवादा, लोकनाथपुर गंज, मेन बाजार सहित अन्य कई जगहों पर अखाड़ा समितियों ने दलसिंहसराय थाना परिसर में तजिया और सिपल का मिलान किया.

समिति के लोगों ने लाठी, डंडा, तलवार सहित पारंपरिक हथियारों से अपनी कला का प्रदर्शन किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक-चौराहों के पास नियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के जवान तैनात थे. एसडीओ किशन, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ राजीव कुमार, थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, ईओ अभिसार कुमार आदि जायजा लेते दिखे.

वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस के साथ शहादत का पर्व मुहर्रम मनाया. वहीं जुलुस के दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आयी. इस दौरान मथुरापुर, बेगमपुर, सतमलपुर, गोही, डरसुर, रायपुर आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकालकर मोमिनों ने हथियार के साथ करतब दिखाये. डीएसपी 2 विजय महतो, थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार जुलूसों की निगरानी करते नजर आये.

शिवाजीनगर में रहटौली, परशुराम, गीदरगंज आदि स्थानों से अखाड़े के लोगों ने लाठी, डंडा, तलवार आदि से प्रदर्शन कर ताजिया मिलान किया. मौके पर बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती शिवाजीनगर थानाध्यक्ष छोटे लाल सिंह, हथौड़ी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *