Press "Enter" to skip to content

महिलाओं को सशक्त बनाने की हिमायती रही है कांग्रेस

बिहार में करीब 5.36 करोड़ महिलाएं हैं. कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा है कि हर महिला को सशक्त बनाने की माई बहिन योजना को घर-घर ले जाने से बड़ी संख्या में आधी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी. कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने की हिमायती रही है.

ये बातें समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीनपुर प्रखंड की कल्याणपुर बस्ती पूरब, दशहारा व करीमनगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी की ओर से माई बहिन योजना के पंजीकरण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरीय नेता प्रवीण भगत ने कही. इस दौरान दर्जनों महिलाओं को मिस्ड कॉल के जरिए योजना से जोड़ा गया.

प्रवीण भगत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के साथ यह भी बतायेंगे कि बिहार की वर्तमान सरकार ने किस प्रकार महिलाओं को मूलभूत अवसरों और सुविधाओं से वंचित रखा है. महागठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए दिये जायेंगे.

प्रभात कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में भाई बहन योजना का लाभ लगातार महिलाएं ले रही हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है. मौके पर अधिवक्ता सिकंदर राय, उप मुखिया धीरज कुमार, अखिलेश कुमार, संगीता देवी, खुशबू देवी, शांति देवी, रामशीला देवी, शलगम देवी, गुंजा देवी, रजनी देवी, आशा देवी मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *