बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड की बसैठा पंचायत के रतवारा चंदन गांव में आपसी रंजिश में सोमवार की सुबह दो गुटों में मारपीट हो गयी. घटना की सूचना पर थानाप्रभारी सुभाष मुखिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.

मुखिया ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. इस मामले में पुलिस ने वहीं दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.



थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर रतवारा चंदन गांव में सोमवार की सुबह दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई.



सामाजिक सोहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से सिकिंद्र पासवान व सुरेंद्र पासवान तथा दूसरे पक्ष से शौकत अली व मो आशिक को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही बताया कि गिरफ्तार चारों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

































Be First to Comment