अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीआरएबीयू व पीजी डिप्लोमा इन योगिक स्टडीज-विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया. योगाचार्य शैलेंद्र ने शिक्षकों व छात्रों को योगाभ्यास कराया.

कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने कहा कि योग भारत की अनमोल देन है. यह हजारों वर्ष पुरानी आध्यात्मिक व शारीरिक विद्या है. योग विश्व भर में हेल्दी लाइफस्टाइल का दूसरा नाम बन चुका है.



कार्यक्रम को आयोजन डॉ आलोक प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया. योगाचार्य शैलेंद्र ने सूर्य नमस्कार, श्वास क्रिया, अनुलोम विलोम, कपाल भांति, कुंभक, भुजंगासन, वज्रासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तासन आदि का अभ्यास कराया.



इस दौरान प्रॉक्टर प्रो बीएस राय, डॉ राजीव, प्रो इंदुधर झा, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ शंकर, चंदन समेत अन्य मौजूद थे. संचालन समन्वयक डॉ पयोली ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरोज वर्मा ने किया.































Be First to Comment