Press "Enter" to skip to content

आधी रात में गोलियों से गूंज उठी सड़कें, 2 एनकाउंटर, 3 बदमाश फरार

बलिया जिले के कोतवाली पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 शातिर बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. दोनों घटनाएं करीब डेढ़ घंटे के अंतराल पर हुईं.

दरअसल, अपराध पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस जांच अभियान चला रही थी. इसी बीच पहली मुठभेड़ बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे जगन्नाथ चौधरी तिराहा से ददरी मेला मार्ग के पास हुई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश की पहचान रवि प्रकाश पांडेय उर्फ रोहित पांडेय पुत्र उमेश चंद्र पांडेय, निवासी परसिया, वर्तमान में सतनी सराय, भृगु आश्रम के रूप में हुई.

पुलिस को घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ एक बाइक बरामद हुई. इसके अलावा, आरोपी के दो सहयोगी फरार होने में सफल रहे. फरार होने वाले आरोपियों की पहचान आशुतोष यादव और आशु यादव के रूप में हुई है, जो कि भृगु आश्रम और जमुआ के निवासी हैं.

पुलिस और अपराधियों के बीच दूसरी मुठभेड़ रात करीब 2 बजे माल्देपुर मोड़ तिराहे के पास हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश की पहचान मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी पियरौटा जिला बलिया के रूप में हुई. इस मुठभेड़ में एक आरोपी भागने में सफल रहा. भागने वाले आरोपी की पहचान रोहित वर्मा उर्फ सरल, निवासी देवरिया खुर्द के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. तीनों फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. इसके अलावा, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *